• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर में घुसा जंगली जानवर, मचा हड़कंप

जालंधर 13 दिसंबर 2024 जालंधर के रिहायशी इलाके में जंगली जानवर के आ जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वीरवार रात को राजा गार्डन कॉलोनी में सांभर आ गया। सांभर लोगों के क्वार्टरों में घुस गया। इसके बाद लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि सांभर के शरीर पर कई जगह से खून निकल रहा था। वहीं इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। 

इसके बाद लोगों ने जंगलात विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जंगलात विभाग के अधिकारियों ने सांभर को पकड़ा और उसे जंगलों में छोड़ दिया। वहीं इस मौके पर जंगलात विभाग के अधिकारी ने बताया कि जब सांभर शहर में दिखाई देता है तो उसे पकड़ने की कोशिश न की जाए। उन्होंने बताया कि अपना बचाव करने के लिए कई बार ये हमला कर देते हैं पर यह डरपोक जानवर हैं। जगंलों के लगातार काटे जाने के कारण ये जानवर शहरी इलाकों में आ रहे हैं। ऐसी स्थिती में तुरंत वन विभाग को सूचना दी जानी चाहिए।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *