• Fri. Dec 5th, 2025

Sukhbir Badal हमले पर CM मान का बड़ा बयान!

चंडीगढ़ 13 दिसंबर 2024 पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया है कि सुखबीर बादल पर फायरिंग की घटना की जांच चल रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि श्री दरबार साहिब में जो घटना हुई है  SGPC द्वारा हमे फुटेज मुहैया नहीं करवाई गई। इसके बाद हमें हाईकोर्ट जाना पड़ा। हाईकोर्ट के दखल के बाद सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली है। 

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम इस हमले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें 2-3 दिन की फुटेज मिली है, जिसमें पता लगाया जाएगा कि हमलावर वहां कितनी बार आया और किससे मिला? इसके बाद सब खुलासा हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में पंजाब देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई व्यक्ति विशेष हो या आम नागरिक, हम किसी पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *