• Wed. Oct 21st, 2026

पंजाब के कुछ इलाकों में आज बिजली बंद, जानें समय

बंगा 11 दिसंबर 2024 : सहायक कार्यकारी इंजीनियर पावरकाम शहरी बंगा ने प्रैस के नाम एक पत्र जारी कर बताया कि 220 के.वी. सब स्टेशन बंगा से चलते 11 के.वी. फीडर यू.पी. एस नम्बर 2 (गोसला) की जरूरी मुरम्मत होने के कारण बिजली सप्लाई 11 दिसम्बर दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। जिसके चलते इसके अधीन आने वाले एरीए गांव पुनिया, अम्बेडकर नगर, भूखड़ी, नागरा, भरोमजारा, दुसांझ खुर्द, सोत्रा, चक कलाल, महिरमपुर बस्ती, बतुल्ली, मल्लूपोता, लंगेरी, मंगूवाल, ए, एस. फरोजन नागरा आदि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

उधर, स्टेशन राहों से चलते 11 के. वी. यू.पी.एस. राहों बहलुर कलां फीडर के अधीन पड़ते गांव शेखे मजारा, हुसैनपुर रोड, नियामतपुर, कनॉन, सैदपुर कलां, सैदपुर खुर्द, निलोवाल, दिलावरपुर, पट्टी चांदगढ़, बहलुर कलां, नंगल छागा, सुल्तानपुर की लाइनों की जरूरी मुरम्मत व मैंटीनेंस करने के लिए आज 11 दिसम्बर दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक उपरोक्त गांव की घरों व मोटरों की बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। इस संबंधी में जानकारी सब-डिवीजन राहों के उपमंडल जे.ई. मलकीत सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *