• Wed. Nov 11th, 2026

Good News: हरियाणा में राशन डिपो पर मिलेगा तेल, Notification जारी

हरियाणा 06 दिसंबर 2024 : हरियाणा में राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी सामने आई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है कि प्रदेश के सभी राशन डिपो पर 31 दिसंबर तक खाने का तेल मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए राशन डिपुओं के संचालकों को व्यवस्था बनाने के आदेश जारी किए हैं। 

मंत्री ने जारी किए आदेश 

राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा के कुछ जिलों में नवंबर महीने का राशन तेल नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही थी, जबकि अब दिसंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस बारे में हैफेड और कनफेड को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह भरपूर मात्रा में प्रदेश के सभी राशन डिपो में तेल भिजवाएं। राशन डिपो संचालकों को दोनों महीनों की बायोमैट्रिक लोगों को करवाने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए एनआईसी को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। ऐसे में नवंबर में वंचित रह गए लोगों को 31 दिसंबर तक राशन डिपो पर खाने का तेल मिलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *