• Wed. Nov 11th, 2026

पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी, बड़ा ऐलान

पंजाब 05 दिसंबर 2024 : हवाई यात्रा करने के चाहवान पंजाबियों के लिए अहम  खबर है। दरअसल,  यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Air India ने 27 दिसंबर 2024 से अमृतसर से बैंकॉक और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। उक्त सेवाएं हफ्ते में 4 दिन उपलब्ध रहेंगी। आईए, एक नजर डालते है Schedule परः-

अमृतसर-बैंकॉक सेवा (सप्ताह में 4 दिन)
अमृतसर से बैंकॉक: सुबह 10:40 बजे – शाम 5:00 बजे (फ्लाइट IX168)
बैंकॉक से अमृतसर: शाम 6:00 बजे – रात 9:30 बजे (फ्लाइट IX167)

अमृतसर-बेंगलुरु सेवा (सप्ताह में 4 दिन):
बेंगलुरु से अमृतसर: सुबह 5:55 बजे – सुबह 9:20 बजे (फ्लाइट IX1975)
अमृतसर से बेंगलुरु: रात 11:30 बजे – सुबह 2:45 बजे (फ्लाइट IX1976)

इन सेवाओं का संचालन Boeing 737 Max 8 विमानों के जरिए किया जाएगा, जो यात्रियों को अधिक आराम और बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *