• Sun. Mar 15th, 2026

वाहन चालकों के लिए अलर्ट, इन गाड़ियों की एंट्री बैन!

चंडीगढ़ 3 दिसंबर 2024 वाहन चालकों के लिए अहम खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए आज यानी मंगलवार को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ जाने वाले भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है। इसे देखते हुए आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ये वाहन चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वहीं, हिमाचल से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों को जीरकपुर से जाना होगा। जानकारी के मुताबिक VVIP आगमन के चलते ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थाई रोक लगा दी है, जिसके चलते आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चंडीगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और कई वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *