• Fri. Dec 5th, 2025

CM सैनी का जवाब: किसानों का आंदोलन पंजाब में होना चाहिए

कुरुक्षेत्र 2 दिसंबर 2024 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र के बीड पिपली गांव में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे थे। नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में किसानों की सभी फसलें एमएसपी (MSP) पर खरीदी जा रही हैं, किसानों को तमाम सुविधाएं दे रहे हैं, ऐसे में यहां किसान आंदोलन की कोई जरूरत ही नहीं है। किसानों के दिल्ली कूच पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि यह आंदोलन पंजाब में होना चाहिए, जहां- जहां पर कांग्रेस की सरकार है, वहां पर किसानों को अपना आंदोलन करना चाहिए। कांग्रेस ने किसानों को बरगलाया था कि एमएसपी बंद हो जाएगी। 

रणजीत सुरजेवाला का बिना नाम लिए कसा तंज 

उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रणजीत सुरजेवाला का बिना नाम लिए तंज कसा कि उनका श्राप खुद पर उल्टा पड़ गया। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पास आज झूठ के अलावा और कुछ बोलने को नहीं है। इसके नेता लगातार जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। सीएम नायब सैनी ने कहा पिछले 10 साल से भाजपा ने सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए हमारी सरकार ने विकास कार्य करवाए हैं और यही कारण है कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार को चुना है। 

सीएम सैनी ने की 20 लाख रुपए देने की घोषणा


नायब सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार 55 सालों तक झूठे वादे किए, हर व्यक्ति का शोषण किया है। जिसमें महिला, युवा वर्ग, गरीब किसान को उत्पीड़ित किया है। नायब सैनी ने कहा कि आज सारा दिन 3:00 बजे तक अपनी विधानसभा हल्के के लाडवा में गांव की लोगों की समस्याएं सुनते आया हूं और जो लोग चंडीगढ़ नहीं पहुंच सकते। उन लोगों की समस्याएं में खुद अपने हलके में पहुंचकर सुन रहा हूं और उनकी समस्याओं का निदान करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में लाडवा विधानसभा के बीड पीपली गांव को आज मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 20 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *