• Fri. Dec 5th, 2025

चाइना डोर का आतंक जारी, काम से लौट रहे कर्मचारी के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

खन्ना, 1 दिसंबर 2024 – पंजाब में चाइना डोर का खतरनाक प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई बार चेतावनी देने के बावजूद यह डोर खुलेआम बाजारों में बिक रही है, जिसके कारण लोग आए दिन गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।

ताजा घटना खन्ना के समाधी रोड से रतनहेड़ी की ओर जाने वाले अंडर ब्रिज के पास की है। यहां नहरी विभाग का एक कर्मचारी चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव साहिबपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह और पंच सतनाम सिंह के मुताबिक, विभाग का कर्मचारी जोरावर सिंह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी उसके गले में चाइना डोर फंस गई और गला बुरी तरह कट गया।

जोरावर सिंह को तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल, उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। सरपंच हरप्रीत सिंह और पंच सतनाम सिंह ने मांग की है कि पुलिस चाइना डोर की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करे।

खन्ना सिविल अस्पताल के डॉक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि जब मरीज अस्पताल पहुंचा, तो उसकी गर्दन पर गहरा घाव था, जो चाइना डोर के कारण हुआ था। उन्होंने तुरंत टांके लगाए, लेकिन खून बहना नहीं रुका, इसलिए घाव की गंभीरता को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *