• Mon. Aug 3rd, 2026

इस्तीफे के बाद सुखबीर बादल का पत्र वायरल

अमृतसर 22 नवम्बर 2024 : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके सुखबीर सिंह बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को एक और पत्र  लिखकर उन्हें तनखैया करार दिए जाने के मामले में एक आम सिख जैसे श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने का निवेदन किया है।

जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल द्वारा यह पत्र शिरोमणि अकाली दल के प्रधान के पद से इस्तीफा देने के बाद लिखा गया है, जिसमें उन्होंने इस्तीफे का भी जिक्र किया है। हालांकि सुखबीर बादल द्वारा भेजे गए इस पत्र की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। पर यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसमें उन्होंने लिखा है कि दास को अकाल तख्त साहिब ने तनखैया घोषित कर दिया है, जिसका मेरे मन पर गहरा प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि अब दास ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और वह विनम्रता और सम्मान के साथ एक विनम्र सिख की तरह श्री अकाल तख्त साहिब पर उपस्थित होना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *