• Fri. Dec 5th, 2025

ब्रेकिंग: AAP पंजाब को नया प्रधान मिला, जानें किसे सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब 22 नवम्बर 2024 : पंजाब में AAP से जुड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के ने प्रधान का ऐलान कर दिया है। आज आम आदमी पार्टी के मंत्री व CM Mann चंडीगढ़ सीएम हाउस पहुंचे। पंजाब मुख्यमंत्री CM Mann ने खुद इसका ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने  हिंदू चेहरे को प्राथमिकता दी है।

पंजाब मुख्यमंत्री CM Mann ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पंजाब का प्रधान ऐलान किया है। इसी के साथ ही शौरी कलसी को कार्यकारी प्रधान ऐलान किया है। आपको बता दें कि, अमन अरोड़ा मौजूदा कैबिनेट मंत्री हैं 2017 में पहली बार विधायक बने। सुनाम से 2 बार AAP विधायक से बने। मंत्री अमन अरोड़ा ने 2017 में 30,307 वोटों से जीत हासिल की और 2022 में 75,277 वोटों सी जीत हासिल की थी। अमन अरोड़ा पंजाब की राजनीति में एक बड़े हिंदू नेता के तौर पर जाने जाते हैं। बता दें कि CM Mann पार्टी की प्रधानगी छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।  AAP पंजाब प्रधान के ऐलान होने से पहले ही चर्चा चल रही थी कि एक हिन्दू चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिनमें कैबिनेट मंत्री अमन रोड़ा, कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क, ब्रह्मशंकर जिम्पा के नाम सामने आ रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *