• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर: कोर्ट ने सास और पति को सख्त सजा सुनाई, जानें पूरा मामला

पंजाब 22 नवम्बर 2024 जालंधर में शिल्पा सुसाइड केस में कोर्ट ने  पति सोनू व सास हीरा देवी को 7-7 साल की कैद व 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अगर जुर्माना न देने की हालत में 6 महीने की और सजा काटनी पड़ेगी। वहीं बता दें कि कोर्ट ने ससुर को बरी कर दिया है। 

गौरतलब है कि पुलिस ने हीरा निवासी आदर्श नगर के कहने वाले उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि वह इंद्रप्रस्थ होटल के मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष की ओर से बहुत ज्यादा परेशान किया जाता था। वह ससुराल छोड़कर मायके घर आ गई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने तलाक की मांग की। 

बेटी ने ससुराल वालों से परेशान होकर 10 अक्टूबर 2020 को जहरीली वस्तु खा ली। उसे अस्पताल इलाज के ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने को लेकर जेल भेज दिया गया। इसके बाद कोट्र में चार्जशीट दाखिल कर दी गई थी। इसके बाद कोर्ट की कार्रवाई के बाद आरोपियों को 7-7 साल कैद व 50-50 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *