• Fri. Dec 5th, 2025

जालंधर: पुलिस और गैंगस्टर के गुर्गों में मुठभेड़, 1 घायल, पुलिसकर्मी भी जख्मी

जालंधर 22 नवम्बर 2024 जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें पुलिस और 2 बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लंडा ग्रुप के गैंगस्टर के गुर्गे के गोली लगने की खबर है। इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से 50 से अधिक ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इसकी जानकारी खुद पंजाब डी.जी.पी. गौराव यादव ने सोशल मीडिया पर दी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह पुलिस कमिश्नर को सूचना मिली थी कि गांव कंगनीवाल में कुछ गैंगस्टर छीपे हुए है और हथियारों का सौदा होने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के निर्देशों पर तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस ने गांव कंगनीवाल में गैंगस्टर के गुर्गों को  घेर लिया। बदमाशों ने आगे से फायरिंग कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। 

इस क्रॉस फायरिंग में 1 बदमाश के गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन बदमाशों में एक युवक की उम्र 17 साल के करीब बताई जा रही है, जिससे 7 हथियार भी बरामद हुए है।  इस खबर में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही आपको अपडेट किया जाएगा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *