• Thu. Nov 12th, 2026

सांसद बिट्टू की कोठी के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात

लुधियाना 18 नवम्बर 2024 : आज लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की गिल रोड दाना मंडी स्थित कोठी का घेराव किया गया है।  यह घेराव तथा रोष प्रदर्शन आंगनवाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स तथा मनरेगा मजदूर यूनियन की और से अपनी मांगों को लेकर किया गया है। इस मौके पर हजारों की संख्या में मजदूर तथा आंगनवाड़ी वर्कर्स प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठे हैं। इसके साथ ही मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है जोकि सारी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *