• Tue. Aug 4th, 2026

2 साल की बच्ची के साथ चाची का हैरान कर देने वाला कांड

लुधियाना 15 नवम्बर 2024 : थाना डिवीजन नंबर 3 के अंतर्गत आते इलाके में करीब 2 साल की बच्ची चोरी होने का मामला सामने आया है। लड़की को घर से ले जाने की सी.सी.टी.वी. तस्वीरें भी सामने आई हैं और इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि लड़की की चाची ने ही अंजाम दिया है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. तस्वीरों की मदद से कुछ ही घंटों में लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच जारी है। बता दें कि इससे पहले भी लुधियाना में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक घटना में तो एक बच्चे की मौत भी हो गई थी।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दोपहर के वक्त अचानक घर से गायब हो गई जिसके बाद उन्होंने काफी तलाश की, जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने सी.सी.टी.वी. फुटेज चेक किया तो पता चला कि बच्ची को उसकी चाची एक्टिवा पर ले गई थी, जिसके बाद उन्होंने सी.सी.टी.वी. फुटेज पुलिस को दी और पुलिस सी.सी.टी.वी. की मदद से  कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।. पीड़ित बच्चे के परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें  बच्ची के लापता होने की  सूचना मिली थी, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने सी.सी.टी.वी. फुटेज मुहैया करवाई गई और उसके आधार पर कुछ ही घंटों में लड़की को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़की को उसकी चाची ही ले गई थी। अब पुलिस की ओर से आगे की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *