• Thu. Nov 12th, 2026

चीका अग्रवाल धर्मशाला में सड़क हादसा, प्रधान और महिला की मौत

गुहला /चीका 15 नवम्बर 2024 : गत रात्रि हिसार अंबाला हाईवे पर कलायत के नजदीक हुई सड़क दुर्घटना में अग्रवाल धर्मशाला चीका के प्रधान कस्तूरी लाल गर्ग एवं एक अन्य महिला की मौत हो गई। छायाकार सुरेंद्र सिंगला और उनकी पत्नी घायल हो गए हैं। उनके अलावा अन्य कई के घायल होने का समाचार भी प्राप्त हुआ है। 

हादसे का समय रात्रि एक दो बजे के बीच का बताया गया है। घायलों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल कैथल लाया गया, जहां पर कस्तूरी लाल गर्ग एवं एक महिला को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया एवं घायलों को इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। छायाकार  सुरेंद्र सिंगला और उनकी पत्नी को सिर में चोट लगी है। गाड़ी में लगभग 12 लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस हादसे की सूचना मिलने पर शहर भर में मातम  का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *