• Fri. Dec 5th, 2025

मॉमोज़ की रेहड़ी से अस्पताल पहुंचा बच्चा, हैरान करने वाला मामला

लुधियाना 12 नवम्बर 2024 : महानगर से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ठंडे मोमोज (Momos) को लेकर एक शख्स रेहड़ी वाले से झगड़ने लगा। उसने पहले रेहड़ी वाले से गाली-गलौज की और फिर उसकी रेहड़ी पलट दी। इससे गर्म तेल रेहड़ीवाले के 5 महीने के मासूम बच्चे पर गिर गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शुभम कुमार ने बताया कि वह गांव गोसगढ़ के हाईवे पर Momos बेचता है। हाल ही में एक शख्स उनकी गली में आया और यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि उसे दिए गए Momos ठंडे थे। उक्त व्यक्ति ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौज की और फिर उसकी रेहड़ी पलट दी। शुभम ने बताया कि इसी दौरान उसके 5 माह के बच्चे पर गर्म तेल गिर गया। घायल बच्चे को लुधियाना सिविल अस्पताल लाया गया, जहां बच्चे का इलाज किया जा रहा है। बच्चे के माता-पिता ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *