• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में शादी के दौरान भगदड़, दुल्हन को लगी गोली, हालत गंभीर

फिरोजपुर 11 नवम्बर 2024 : फिरोजपुर के गांव खाई खेमे के एक पैलेस में शादी होने के बाद जब दुल्हन की विदाई होने लगी तो किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे पर लग कर निकल गई। दुल्हन को गंभीर हालत में फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटनास्थल पर पहुंचे डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह और थाना सदर फिरोजपुर के एस.एच.ओ. जसवंत सिंह ने बताया कि गांव हसनढूंट की करीब 25 वर्षीय बलजिंदर कौर पुत्री बाज सिंह की खाई खेमे में पार) आज शादी थी। जब वहां से दुल्हन की डोली जाने लगी तो किसी ने गोली चला दी जो दुल्हन के माथे में जा लगी। उन्होंने बताया कि दुल्हन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बारात जिला तरनतारन के गांव सरहाली से आई थी। डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है कि गोली किसने चलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *