• Wed. Jan 28th, 2026

छठ पूजा के बाद घर लौटा परिवार, पाया बड़ा हादसा

यमुनानगर 10 नवम्बर 2024 : शहर के लाजपत नगर में छठ पूजा पर गए परिवार के घर का ताला तोड़ चोर 2 लाख रुपए की नकदी व 5-6 लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए। शहर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

लाजपत नगर निवासी चंद्र मोहन ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे वह परिवार सहित छठ पूजा के लिए पश्चिमी यमुना नहर पर सिटी सैंटर घाट पर गया था। पूजा पर जाने से पहले वह घर को ताला लगाकर गए थे। छठ पूजा करने के बाद जब वह घर पर आए तो उन्होंने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों व अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के लॉकर से 2 लाख रुपए की नकदी व करीब 5-6 लाख के गहने गायब थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। शहर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

घर का ताला तोड़ नकदी व सामान चोरी 
विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी बिरजा ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रोज की तरह सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर का ताला लगाकर अपने काम पर चला गया था। शाम करीब 7 बजे जब वह घर आया तो उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था, पेटी खुली हुई थी, जिसके अंदर से 22700 रुपए, मोबाइल फोन, चांदी के 4 सिक्के, चांदी की चेन, कड़ा व जरूरी दस्तावेज गायब थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *