• Fri. Dec 5th, 2025

रोहतक: Naveen Jaihind के तंबू पर बुलडोजर, 500 पुलिसकर्मी पहुंचे

रोहतक 08 नवम्बर 2024 : रोहतक जिले में सड़क किनारे तंबू लगाकर सामाजिक व राजनीति गतिविधि चला रहे समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। आज सुबह करीब 500 पुलिसकर्मियों के साथ एचएसवीपी के अधिकारियों ने तंबू को तोड़ दिया। 

बता दें कि नवीन जयहिंद लंबे समय से आम लोगों की सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। उनके खिलाफ पूरे प्रदेश की अलग-अलग कोर्ट में कई केस चल रहे हैं। पहले जयहिंद सेक्टर 6 स्थित बाग से अपनी गतिविधियां चला रहे थे। प्रशासन ने बाग को खाली करवा लिया था। इसके बाद सड़क किनारे तंबू लगाकर जयहिंद ने गतिविधियां संचालित की। भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद भी जयहिंद की गतिविधियां जारी रही। पहले सरकार को चेतावनी दी कि अगर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ लेते ही 25 हजार युवाओं को वादे के तहत ज्वाइनिंग नहीं करवाई तो वे प्रदर्शन करेंगे। हालांकि सरकार ने उसी दिन ज्वाइनिंग करवा दी थी। एक सप्ताह से पीजीआई के कच्चे कर्मचारी नवीन के तंबू में जाकर अपनी आवाज उठा रहे थे। जयहिंद का आरोप था कि ठेकेदार व अधिकारी मिलकर कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *