लुधियाना 08 नवम्बर 2024 : महानगर में एक बड़ी वारदात होने खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक पत्नी ने अपने ही पति को दर्दनाक मौत दे दी गई। बताया जा रहा है कि पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। अवैध संबंधो के चलते पत्नी ने आशिक से साथ मिलकर पति की गला घोंट कर हत्या कर दी।
मृतक की पहचान राजकुमार (उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना डाबा की पुलिस ने भाई की शिकायत पर आरोपी पत्नी और उसके आशिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
