• Mon. Sep 21st, 2026

पंजाब में बड़ा एंकाउंटर, पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़

लुधियाना 08 नवम्बर 2024 : देर रात हैबोवाल के चुहड़पुर रोड पर लूटपाट के मामले मे वांटेड आरोपी और पुलिस पार्टी मे क्रॉस फायरिंग हो गईं। आरोपी ने पुलिस पर 2 फायर किए और सेल्फ डिफेन्स मे पुलिस पार्टी ने एक फायर किया। जोकि आरोपी की दाये टांग पर लगा। आरोपी को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मोके पर ए.डी.सी.पी. अमन बराड, इंस्पेक्टर सी.आई.ए.1 राजेश कुमार, इंस्पेक्टर कुलवंत कौर,  हैबोवाल के इंस्पेक्टर अमृतपाल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी की पहचान ताजपुर रोड के रहने वाले अमित कुमार पुत्तर अशोक कुमार के रूप मे की है। ए.डी.सी.पी. अमन बरार ने बताया कि सी.आई.ए. की टीम सब इंस्पेक्टर हरजाप सिंह की टीम रेलवे ट्रैक के निकट गशत कर रही रही थी तो चेकिंग के दौरान एक्टिवा पर जा रहे आरोपी को उन्होंने शक के आधार पर रुकने का इशारा किया, तो आरोपों ने फायरिंग कर दी। बचाव मे पुलिस टीम ने एक फायर किया जिससे आरोपी जख्मी हो गया। पुलिस मे मोके पर आरोपी से देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी की एक्टिवा, खाली कारतूस भी कब्जे मे ले लिए। मोके पर फॉरेंसिक टीम व अन्य टीमें पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *