29 अक्टूबर 2024 (लुधियाना): सिद्धवा नहर के किनारे स्थित फ्लाइओवर पर 50 दिन बाद अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि बी.आर.एस. नगर और सराभा नगर को जोड़ने वाले इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा 9 सितंबर को टूटकर गिर गया था, जिसके कारण इसे बंद करना पड़ा था। उस समय अधिकारियों ने बताया था कि पुल की मरम्मत में 10 दिन लगेंगे, लेकिन इसे चालू होने में 50 दिन का समय लग गया, जिसके कारण लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
अब त्योहारों के मौसम में बढ़ती आवाजाही के चलते फ्लाइओवर को फिर से खोल दिया गया है। इस संबंध में पी डब्ल्यू डी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पुल की मरम्मत जी एन ई कॉलेज के डिजाइन के अनुसार की गई है। 3 अक्टूबर को स्लैब डालने के बाद 21 दिनों का क्योरिंग पीरियड आवश्यक था, इसके बाद नई सड़क का निर्माण किया गया।