29 अक्टूबर 2024 (पंजाब) : पंजाब के स्कूलों में समय परिवर्तन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। दरअसल, राज्य में ठंड का मौसम शुरू हो गया है, जिसके चलते स्कूलों के समय में परिवर्तन की संभावना है।
इस बदलाव के तहत सभी प्राइमरी स्कूलों का नया समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक हो सकता है। यह परिवर्तन 1 नवंबर से राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में लागू होने की उम्मीद है।
