• Sat. Aug 1st, 2026

पंजाब: मालगाड़ी के साथ बड़ा हादसा, हर तरफ आग का मंजर

26 अक्टूबर 2024 : हिसार से बठिंडा आ रही मालगाड़ी के टैंकरों से तेल लीक होने की बड़ी घटना सामने आई है।  इस घटना के बाद पूरी तरह से आग लग गई। तेल लीक के बाद आग पूरे ट्रैक पर दूर तक फैल गई।

 जानकारी के अनुसार उक्त मालगाड़ी कच्चा तेल लेकर हिसार से बठिंडा आ रही थी। अचानक तेल वाले टैंकरों में लीकेज हो गई, जिससे पूरे ट्रैक पर आग फैल गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के लोको पायलटों को इस घटना की जानकारी नहीं थी। जैसे ही मालगाड़ी स्टेशन से निकली तो  जहां-जहां तेल लीक हुआ, वहां आग लग गई। इस बीच बचाव यह रहा कि कोई बड़ा विस्फोट नहीं हुआ। यदि टैंकरों में आग लग जाती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *