• Mon. Mar 16th, 2026

पंजाब पुलिस का एक्शन, हथियार तस्करी के 3 आरोपी गिरफ्तार

10 अक्टूबर 2024 : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 2 अलग-अलग ऑपरेशनों में 3 व्यक्तियों को अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश से पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी को झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 2 अलग-अलग ऑपरेशनों में 3 व्यक्तियों को अवैध हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग आपराधिक गिरोहों को लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान कर रहे थे। इसके अलावा आरोपियों से पुलिस ने 8 पिस्तौल, 17 जिंदा कारतूस और 4 मैगजीन बरामद किए हैं।        

पंजाब पुलिस संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और आगे व पीछे के लिंकों के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *