• Fri. Dec 5th, 2025

हथियारबंद लोगों ने घर में की लूटपाट, पुलिस कर रही जांच

 6 अक्टूबर 2024 : संगरूर के दिड़बा इलाके से तेजधार हथियारों से हमला करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मामला गांव जनाल का है जहां तेजधार हथियारों से परिवार पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

हथियारों से लैस लोगों ने हमला क्यों किया इस बारे पता नहीं है। गांव के सरपंच ने बताया कि जिस परिवार पर हमला हुआ है वह अच्छे लोग हैं। उन्हें गांव के  कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। उन्होंने उक्त हमले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित परिवार ने कहा कि देर रात कुछ लोग घर की दीवार फांद कर अंदर घस आए और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना दौरान 7 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान पर कार्रवाई करते हुए 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उक्त मामले को लेकर जांच में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *