5 अक्टूबर 2024 : थाना कोट ईसे खां के अधीन आते गांव कोट सदर खां से दुखद खबर सामने आई है। यहां नगर कीर्तन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नगर कीर्तन दौरान एक महिला जोगिंदर कौर निवासी फिरोजपुर और रणजीत सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं 6-7 श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें कोट इसे खां के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार गांव कोट सदर खां में नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान पालकी साहिब पर लगे निशान साहिब के बिजली की तारों की चपेट में आने के कारण यह हादसा हो गया।
इस संबंध में जब थाना प्रमुख अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल से बात की गई तो उन्होंने घटना को दुखद बताया और कहा कि वह मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों व घायलों के परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद उनके वारिसों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से गांव और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।
