• Wed. Jul 1st, 2026

पंजाब: आधी रात को बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी PRTC बस पलटी

5 अक्टूबर 2024 : संगरूर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि संगरूर-पटियाला नेशनल हाईवे पर भवानीगढ़ के पास एक पी.आर.टी.सी. की बस पलट गई है, जिसमें करीब 20 से 21 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। 

जानकारी के मुताबिक, यह बस पटियाला से बठिंडा जा रही थी, हादसे के वक्त इसमें करीब 50 यात्री सवार थे, जिसमें 20 से 21 सवारियां बुरी तरह से घायल हुई हैं। बताया जा रहा है कि बस जब पास के हनी ढाबे पर पहुंची तो अचानक सड़क पर एक टैंकर आ गया, जिससे टक्कर से बचने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत भवानीगढ़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में फिलहाल, कोई जनहानि नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *