• Mon. Aug 24th, 2026

मां वैष्णो देवी दरबार की यात्रा पर जाने वाले ध्यान दें,बंद हुआ यह मार्ग

कटड़ा 15 अगस्त 2024 : वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन होने की सूचना मिली है। इस दौरान यात्रा को उक्त मार्ग के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं पहुंची है।

जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाणगंगा क्षेत्र में स्थित लंगर के पास भूस्खलन हुआ है। इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ है। वहीं श्राइन बोर्ड ने उक्त मार्ग पर यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। लेकिन दूसरे मार्ग से यात्रा जारी रखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *