• Wed. Jan 28th, 2026

Punjab Weather: आज से मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

 10 अगस्त 2024 :Punjab Weather News: राज्य के कई जिलों में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद सूरज और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने राज्य के लिए शनिवार को येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें पंजाब के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

शुक्रवार को फरीदकोट और लुधियाना में दिन का तापमान सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में दोपहर में हल्की वर्षा भी हुई, लेकिन उसके बाद फिर से धूप निकल आई।

पंजाब में मानसून सुस्‍त

पंजाब में मानसून इस बार सुस्‍त ही दिखाई दिया है। कई जिलों में तो बारिश हुई ही नहीं। वहीं हरियाणा में भी मानसून का प्रभाव ज्‍यादा नहीं दिखाई दिया। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो हिमाचल में बादल फटने से बाढ़ से काफी नुकसान हुआ। कई लोगों को तो जान से भी हाथ धोना पड़ा। 

बढ़ रहे दूषित पेयजल के मामले

मानसून के सीजन के दौरान पिछले तीन सालों से दूषित पेयजल के मामले बढ़ने लगे हैं। पहले जहां प्री मानसून और मानसून के मौसम में औसतन पांच छह सैंपल फेल हो रहे थे, वहीं अब इनकी गिनती दुगना से भी बढ़ गए है। जून के अंत में बरसात शुरू हो जाती हैं, जोकि अगस्त के अंत तक चलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *