• Thu. Mar 20th, 2025

फिर चर्चाओं में ये नहर, लोगों में दहशत का माहौल…

पंजाब 01 अगस्त 2024 : जालंधर के गदाईपुर के बीच से गुजरने वाली दोआब बिस्त एक वार फिर ओवरफ्लो होने के कारण चर्चा में है। बता दें कि ये ओवरफ्लो बीते बुधवार हुआ था। कुछ समय पहले भी ऐसे ही हालात बने थे। जिससे लोग काफी परेशानी में आ गए थे।

बता दें कि ओवरफ्लो की स्थिति के कारण मौहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। इस ओवरफ्लो के कारण नहर का गंदी पानी सड़क से होता हुआ कॉलोनियों के अंदर जाना शुरू हो गया है। मौके पर पहुंचे लोगों ने नहरी विभाग को इस संबंधी जानकारी भी दी है। लोगों को चिंता है कि अगर ये पानी रात को घरों में आ गया तो हालात खराब हो जाएंगे, जिससे बीमारियां फैलने का सबसे ज्यादा डर है। 

जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि नहर का पानी तीसरी बार ओवरफ्लो हो चुका है। इन हालातों के बारे में पहले से ही नहरी विभाग को जानकारी दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपने आप से पल्ला झाड़ कर सारी जिम्मेदारी निगम पर थोप दी है। दोनों विभागों में तालमेल न होने से लोगों को काफी नुकसान होने की संभावना है। लोगों का कहना है कि समय पर हालातों पर काबू पाया गया तो सही है, नहीं तो स्थिती खराब हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *