• Wed. Sep 23rd, 2026

तस्कर के घर पर पुलिस और BSF की Raid

5 जून पंजाब : लोकसभा चुनावों के एक दिन बाद सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) के  जवानों ने पंजाब पुलिस के साथ संदिग्ध तस्कर के घर में रेड करके 2 करोड़ रुपए बरामद किए है। 

बी.एस.एफ. अधिकारियों के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव कक्कड़ का व्यक्ति पदार्थों की तस्करी में शामिल है, जिसके तहत जवानों ने पंजाब पुलिस को साथ लेकर घर में छापा मारा। तलाशी लेने पर तस्कर से 2 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। सूत्रों अनुसार इस मामले में भी और भी बड़ा खुलासा हो सकता है। यह कार्रवाई भारत-पाकिस्तान के बीच हैरोइन और हथियारों की तस्करी करने वाले एक नामी तस्कर के घर से हुई है। फिलहाल जवानों द्वारा उक्त इलाके में तालाशी अभियान जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *