• Tue. Oct 27th, 2026

पंजाब में हेरोइन के साथ 5 तस्कर काबू, करोड़ों की ड्रग्स बरामद

अमृतसर 11 जुलाई 2025 : नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने 2 अलग-अलग मामलों में कुल 3 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला में सीआईए अमृतसर टीम  दलविंदर सिंधु को गिरफ्तारा किया गया, जिसके पास से 1 किलो 12 ग्राम हेरोइन मिली। आगे की जांच में सुखदेव सिंह (उम्र 28)  को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 2 किलो हेरोइन मिली। जांच दौरान सामने आया है कि सुखदेव पहले खेतीबाड़ी करता था, लेकिन पाकिस्तान से सीधा संपर्क बनाकर नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहता था।

दूसरे मामले में, इस्लामाबाद थाना अंतर्गत मनप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरा, अमृतपाल सिंह और हरपाल भाला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम हेरोइन और एक ऑल्टो कार भी बरामद की गई। मनप्रीत के मामा गोपाल सिंह राजस्थान निवासी का पाकिस्तान से ड्रग्स लिंक सामने आया है।  गोपाल सिंह पाकिस्तान से आने वाले ड्रग्स के लिए लोकेशन और निर्देश देता था और मनप्रीत व उसके साथी उन खेपों को प्राप्त करके आगे बढ़ाते थे। ये तीनों आरोपी तरनतारन के सीमावर्ती गांवों के निवासी हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन पंजाब सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाया गया और गोपाल सिंह व एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। अब तक गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों में से ज़्यादातर के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था, लेकिन वे लंबे समय से ड्रग्स तस्करी की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *