• Mon. Oct 26th, 2026

जालंधर के इस इलाके में हड़कंप, 5 कोठियां सील

जालंधर 03 मई 2025 : शहर में पिछले लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माण की समस्या पिछले काफी समय बढ़ती ही जा रही थी, लेकिन अब नगर निगम के बिल्डिंग विभाग ने इस पर सख्ती से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वैस्ट विधानसभा क्षेत्र में अवैध निर्माण को रोकने का काम चल रहा है। इस कार्रवाई से डीलरों में हड़कंप मच गया।

नगर निगम की टीम ने गत दिन बस्ती पीरदाद क्षेत्र में एम.एस फार्म रोड पर स्थित पारस एस्टेट में धड़ाधड़ बन रही कोठियों पर कार्रवाई की। पता चला कि 5 कोठियों के निर्माण को अवैध बताते हुए इन्हें सील कर दिया गया। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ के नेतृत्व में निगम टीम में इंस्पेक्टर अजय, राजू माही और महिंदर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *