चंडीगढ़ 8 जनवरी 2025 : चंडीगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम सैक्टर-39 से एम.ई.एस. चंडीमंदिर तक 800 मि.मी. आई/डी एम.एस. पाइप लाइन बिछाने जा रहा है।
औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में तृतीयक उपचारित जल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क काटने का काम किया जा रहा है। इसके चलते सेक्टर-31, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 व दो को विभाजित करने वाली सड़क 8 से 11 जनवरी तक सुबह 10.00 से रात 10.00 बजे तक बंद रहेगी। नगर निगम ने जनता से अनुरोध किया है कि वह वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
