• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में ठंड बढ़ेगी, मौसम विभाग की चेतावनी

पंजाब 30 दिसंबर 2024 बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2- 3 डिग्री का सुधार देखने को मिला था, लेकिन पहाड़ो में हुए ताजा हिमपात के चलते मैदानी इलाकों में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। रविवार को महानगर का अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री रिकार्ड किया गया जोकि पिछले दिनों के मुकाबले ठंड के हालात ब्यां कर रहा है। ठंड के बीच पिछले दिनों अधिकतम तापमान 20 डिग्री के करीब चल रहा था, लेकिन अब इसमें 6 डिग्री की गिरावट होना शीत लहर के कहर की कहानी बता रहा है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में ठंड का जोर भी देखने को मिलेगा। पंजाब के अधिकतम तापमान की बात की जाए तो आनंदपुर साहिब में 21 डिग्री जबकि शहीद भगत सिंह नगर में 13.5 डिग्री तापमान रिकार्ड हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान के क्रम में शहीद भगत सिंह नगर में 4.5 डिग्री पंजाब का सबसे ठंडा शहर दर्ज हुआ है, इसके बाद फाजिल्का में 6.3 व पठानकोट में 6.2 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान देखने को मिला। इसी तरह से महानगर जालंधर में 6- 7 डिग्री के करीब न्यनूतम तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब के कई जिलों में सोमवार को अरिंज व यैलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं घनी धुंध पड़ने के साथ कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है। बताया गया है कि मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इस तरह से हाइवे पर कोहरे में विजिबिलिटी 500 मीटर के आसपास रहने का अनुमान है। दिसम्बर के अंत में धुंध का असर तेज हो गया है। पिछले 1 सप्ताह के दौरान मौसम में एकाएक बदलाव हुआ है, जिससे धुंध का असर दिखाई देने लगा है। पिछले 2 दिन सूर्य देवता भी धुंध के बीच में छिपे रहे, लेकिन आज मौसम खुलने से दिन के समय धुंध का अधिक प्रकोप नहीं दिखा।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ठंड का असर अभी बढेगा और धुंध अपना रंग दिखाएगी। उधर, हिमाचल से सटे पंजाब के मैदानी इलाके में दिनभर तेज हवाएं चलती रही। आज पंजाब के कई जिलों में बादल छाए रहे जिससे ठंड में बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है जिसका असर पंजाब के मौसम पर पड़ रहा है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होना तय है। चंडीगढ़, अमृतसर के बार्डर एरिया, बठिंडा सहित जालंधर के साथ लगते आदमपुर के इलाके में रविवार को अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज होने से ठंड का असर बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी। वहीं पंजाब के कई जिलों में गत दिवस बारिश होने के बाद से मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट ने पंजाब में सर्दी की सही शुरूआत की है। 

एयर क्वालिटी इंडैक्स में सुधार का कम जारी
पंजाब और हरियाणा मेंपिछले दो दिन हुई बारिश के चलते एयर क्वालिटी इंडैक्स में सुधार हुआ है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। आने वाले एक दो दिनों के भीतर पंजाब में धुंध बढ़ेगी, लेकिन मौसम साफ होने के चलते लोगों को दोपहर में राहत मिलती रहेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश पड़ने से हवा में प्रदूषण का स्तर सुधरता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *