मोगा 17 अक्टूबर 2024 : मोगा के गांव कोटला मेहर सिंह वाला में पंचायत चुनाव वाले दिन गोली लगने से युवक घायल हो गया था, जिसकी अब इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों द्वारा परिवार को इंसाफ दिलवाने की अपील की है। मृतक की पहचान गुरचरण सिंह पुत्र जंगीर सिंह गांव रेडवां धर्मकोट के रूप में हुई है, जो चुनाव में मदद करने के लिए अपनी बहन के पास गांव कोटला मेहर सिंह वाला आया हुआ था।
इस दौरान वोट के समय हुई झड़प में गोली लगने से युवक गुरचरण सिंह घायल हो गया था। उसे प्राथमिक उपचार के बाद लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां आज उसकी इलाक के दौरान मौत हो गई। अब मोगा पुलिस डी.एम.सी. अस्पताल पहुंच कर गुरचरण सिंह के शव को कब्जे में लेकर मोगा के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने किए मोगा लाई है। मृतक के परिजनों के बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
