• Thu. Feb 26th, 2026

होली से पहले Yogi Adityanath सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिली राहत

लखनऊ 26 फरवरी 2026 होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आदेश जारी किया है कि राज्य कर्मचारियों का फरवरी महीने का वेतन और पेंशनर्स की पेंशन 28 फरवरी को ही दे दी जाएगी। 

राज्य में सभी के लिए लागू होगा आदेश 
वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेश में बताया गया है कि 1 मार्च को रविवार और 2 मार्च को होलिका दहन का सार्वजनिक अवकाश है। इसी वजह से वेतन और पेंशन पहले देने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश राज्य के सभी कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक संस्थानों के कर्मचारियों, शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों और कार्यप्रभारित कर्मचारियों पर लागू होगा। 

आदेश का पालने करने के दिए निर्देश 
साथ ही कोषागार से पेंशन पाने वाले पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को भी 28 फरवरी को पेंशन मिलेगी। विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का तुरंत पालन सुनिश्चित किया जाए। इस फैसले से करीब 16 लाख राज्य कर्मचारी और लगभग 12 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *