नई दिल्ली 05 मार्च 2026 : दिल्ली-एनसीआर में आने वाले पांच दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 9 मार्च के बीच दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा, जबकि 9 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।
हवा चलने से महसूस होगी हल्की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व, मध्य और पूर्वी जिलों के साथ ही नई दिल्ली क्षेत्र में भी लगभग समान मौसम रहने की संभावना है। दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी झोंकों के साथ 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।
गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी छाएंगे बादल
पूर्वानुमान में गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की बात कही गई है। इन जिलों में भी अगले चार दिन तक आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जबकि पांचवें दिन यानी 9 मार्च को आंशिक बादल छाने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की है। हालांकि तेज हवाओं के चलते दिन में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। विभाग ने लोगों को स्थानीय मौसम की सटीक जानकारी के लिए ‘मौसम’ ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है।
