पंजाब 18 मई 2025 : भारत और पाकिस्तान के बीच आज 18 मई को सीजफायर के खत्म होने की चर्चा थी। इसी बीच भारतीय सेना का बड़ा बयान सामने आया है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना ने कहा कि सीजफायर की कोई समय सीमा तय नहीं की गई है। इसके साथ ही कहा कि आज सीजफायर का आखिरी दिन नहीं है। इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री का सीजफायर पर ब्यान जूठा पड़ गया है। वहीं यह भी बताया गया है कि आज सीजफायर पर DGMO की आज कोई मीटिंग नहीं है।
गौरतलब है कि 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सहमति बनी थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ की 12 मई को शाम 5 बजे हुई थी। यहां भी सीजफायर को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी।
