• Wed. Mar 18th, 2026

गेहूं पर मंडराया संकट : मौसम विभाग की चेतावनी से बढ़ी किसानों की चिंता, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

चंडीगढ़ 18 मार्च 2026 : हरियाणा में गेहूं की पकी फसल पर संकट मंडरा रहा है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 19-20 मार्च को कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है। 18-19 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन 20 मार्च को 4 जिलों अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में भारी बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। नूंह में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा। सिरसा में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। रात के तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, लेकिन 19-20 मार्च को संभावित ओलावृष्टि और तेज हवाएं किसानों की चिंता बढ़ा रही हैं। विभाग ने 22 मार्च से मौसम शुष्क होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *