• Wed. Jan 28th, 2026

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम? जानिए नया अपडेट

हिसार 02 अप्रैल 2025 : हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कल के मुताबिक आज के मौसम में काफी परिवर्तन रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है तथा उत्तरपश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इस वजह विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। परंतु एक कमजोर पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। 


अगले 24 घंटों के दौरान मौसम

मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में गर्जना, बिजली गिरने और 39 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

2 से 4 अप्रैल के बीच दक्षिणी मध्य प्रदेश और विदर्भ में, 2 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में, 2-3 अप्रैल को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में ओलावृष्टि की संभावना है। 3-4 अप्रैल को तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में और 3 से 6 अप्रैल के बीच केरल में भारी बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ना जारी रह सकता है। वहीं, लू (हीटवेव) की स्थिति सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *