• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में आज से मौसम बदलेगा, बारिश की नई अपडेट

पंजाब 29 जनवरी 2025  पंजाब में आज से मौसम करवट लेना शुरू कर देगा और लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के बाकी दिनों में शीतलहर या कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। साथ ही राज्य के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि 31 जनवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही पश्चिमी प्रभाव के कारण 31 जनवरी से 3 फरवरी तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ ही कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो कई जगहों पर शीतलहर के साथ कोहरे का असर भी देखने को मिला। 

फरीदकोट में सबसे अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और अबोहर 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा। हालांकि, सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। विभाग ने आगामी दिनों के लिए शीतलहर या कोहरे को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगले चार दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *