• Tue. Jan 27th, 2026

हरियाणा में मौसम अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार

हरियाणा 11 मई 2025 : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवलव व मेवात में आंधी के बारिश हो सकती है। वहीं 12 मई को पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश की संभावना है व अन्य जिलों में मौसम खुश्क रहेगा। इसके अलावा 13 मई को भी पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में बारिश हो सकती है।

वहीं बीते दिन भी हरियाणा के कई शहरों में बारिश हुई। राज्य के कई हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *