• Fri. Dec 5th, 2025

चेतावनी: जालंधर की सड़कों पर फिर मंडरा रहा खतरा, पुलिस पर उठे सवाल

जालंधर 16 अक्टूबर 2025: जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने करतारपुर में ट्राले में लदे सरिए के कारण हुई 2 नौजवानों की मौत के बाद भी सबक नहीं सिखा है। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण ई रिक्शा पर लदे लोहे के एंगल शहर की सड़कों पर मौत बन कर घूम रहे हैं। यह घटना गाजीगुल्ला इलाके की है।

हालांकि ट्रैफिक पुलिस इस ई रिक्शा को नहीं रोक पाई लेकिन जब जागरूक लोगों ने देखा तो ई रिक्शा रुकवा लिया। लोगों ने ई रिक्शा चालक को कुछ पैसों के लिए लोगों की जान खतरे में डालने पर जम कर कोसा। लोगों के विरोध के बाद ई रिक्शा चालक ने सभी एंगल नीचे तो उतार लिए लेकिन जैसे ही लोगों की भीड़ हटी तो ई रिक्शा चालक ने सभी एंगल दोबारा ई रिक्शा पर लदे और आगे निकल गया।

अगर इस एंगल से लदे ई रिक्शा के कारण कोई हादसा हो जाता या फिर जानी नुकसान होता तो प्रशासन हादसे की जिम्मेदारी उठाता? बता दें कि करतारपुर में हाईवे पर चल रहे सरिया से लदे ट्राले द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रही गाड़ी ट्राले से टकरा गई थी। हादसे में कार के आगे बैठे दो युवकों के सरिए आरपार होने से उनकी मौत हो गई थी। दोनों युवक जालंधर में एक धार्मिक समारोह के लिए आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *