‘पंजाब 01 मार्च 2025 : पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी जंग के तहत पंजाब पुलिस एक्शन में है। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने कई जिलों में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। पंजाब सरकार ने राज्य से नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आज जमीनी स्तर पर बड़े पैमाने पर पुलिस तैनात की है, जिसके चलते पंजाब पुलिस इस समय पंजाब में करीब 750 स्थानों पर अभियान चला रही है। पंजाब में आज 12 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी नशे के खिलाफ मैदान में उतरे हैं।
पुलिस पूरे राज्य में छापेमारी कर रही है। बठिंडा और पटियाला के बाद अब पुलिस ने जालंधर में भी कई जगहों पर छापेमारी की है। इसके अलावा लुधियाना, तरनतारन और फिरोजपुर के कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है। पंजाब पुलिस ने आज राज्य में युद्ध जैसा अभियान शुरू कर दिया है। यह भी बताया गया है कि पंजाब के कई प्रमुख शहरों में ड्रग तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
