• Mon. Apr 13th, 2026

वृंदावन नाव हादसा : खौफनाक मंजर से बची लुधियाना की महिला ने सुनाई पूरी कहानी

लुधियाना 13 अप्रैल 2026 : वृंदावन नाव हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस हादसे के बीच लुधियाना के दुगरी क्षेत्र की निवासी राधा अरोड़ा की कहानी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि वह भी उसी नाव में सवार थी जो हादसे की शिकार हुई है। भयानक मंजर को बयान करते हुए राधा अरोड़ा ने बताया कि पीपा पुल से टक्कर ही हादसे की मुख्य वजह थी। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान भगवान का नाम जपते हुए उन्होंने हिम्मत बनाए रखी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और वह देर रात अपने घर सकुशल पहुंच गईं। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *