तरन तारन 14 नवंबर 2025 : विधानसभा क्षेत्र तरन तारन में हाल ही में हुए उपचुनाव की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। कड़ी व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल और रिटर्निंग ऑफिसर गुरमीत सिंह की देखरेख में मतगणना शुरू हो गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मतगणना 16 राउंड में पूरी होगी। गौरतलब है कि 11 नवंबर को 61 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस उपचुनाव में मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था, और अब सभी की नजरें परिणामों पर हैं। सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के बीच जोरदार टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान हुए थे।
तरनतारन उपचुनाव के पहले रूझान में अकाली दल आगे
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव के परिणाम के पहले रूझान में अकाली दल सबसे आगे नजर आ रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल बादल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा 625 वोटों की लीड करते नजर आ रहे हैं। दूसरे नंबर आप, तीसरे नंबर कांग्रेस और चौथे मनदीप खालसा और भाजपा 5वें नंबर पर चल रही है।
SAD सुखविंदर कौर रंधावा-2,910
आप हरमीत सिंह संधू -2,285
कांग्रेस करणबीर सिंह बुर्ज-1,379
अकाली दल बारिस पंजाब दे मनदीप खालसा 1,0065
भाजपा हरजीत सिंह संधू 282
तरनतारण उपचुनाव में कुल 5 प्रमुख उम्मीदवार मैदान में
आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू
कांग्रेस से कर्नबीर सिंह बुरज
भाजपा से हरजीत सिंह संधू
शिअद (अकाली दल) से सुखविंदर कौर रंधावा
आजाद उम्मीदवार (वारिस पंजाब दे) से मंदीप सिंह
जानकारी के अनुसार, विधानसभा हलका 021-तरनतारण में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,357 सर्विस वोटर, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,657 मतदाता, 306 एनआरआई वोटर और 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 4 पारंपरिक पार्टियों के, 2 रजिस्टर्ड पार्टियों के और 9 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
उल्लेखनीय है कि तरनतारण से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते अब यह उपचुनाव कराया जा रहा है।
