• Tue. Mar 10th, 2026

विजय का चुनावी ऐलान: महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये और साल में 6 मुफ्त गैस सिलेंडर

08 मार्च 2026 :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले अभिनेता और राजनेता विजय ने महिलाओं के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) की ओर से चेन्नई में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह घोषणाएं कीं।

विजय ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य की महिलाओं को आर्थिक मदद, मुफ्त गैस सिलेंडर, मुफ्त बस यात्रा और कई अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

महिलाओं को हर महीने ₹2500 की मदद

विजय ने घोषणा की कि उनकी पार्टी 60 साल से कम उम्र की परिवार की महिला मुखियाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। हालांकि इस योजना में राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के परिवार शामिल नहीं होंगे। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को सीधे आर्थिक सहारा देना है।

साल में 6 LPG सिलेंडर मुफ्त

विजय ने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी सरकार बनाती है तो हर परिवार को साल में 6 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। उनका कहना है कि इससे घरों के खर्च में कमी आएगी और महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *