चंडीगढ़ 2 अगस्त 2025 : गिल्को ग्रुप ऑफ कंपनीज के एम.डी. और कल भाजपा में शामिल हुए पूर्व अकाली नेता रंजीत सिंह गिल के घर पर विजिलेंस ने छापामारी की गई है। पंजाब विजिलेंस की एक टीम ने रंजीत सिंह गिल के चंडीगढ़ स्थित घर पर छापा मारा है
गौरतलब है कि रंजीत सिंह गिल कल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि खरड़ से अकाली दल के पूर्व हलका प्रभारी रंजीत सिंह गिल ने पिछले दिनों पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखकर पार्टी को अलविदा कह दिया था। गौरतलब है कि रंजीत सिंह गिल गिल्को के मालिक हैं और 2017 और 2022 में खरड़ से चुनाव लड़ चुके हैं।
